WellDone: आखिरी बार कब किया
यह आखिरी बार कब किया था? कभी-कभार होने वाला कोई भी काम दर्ज करें, और WellDone दिखाएगा कि वह आख़िरी बार कब हुआ और तब से कितने दिन बीत गए — बस एक बार ‘हो गया’ दबाना है। अकेले इस्तेमाल करें, या परिवार, रूममेट्स, सहकर्मियों या क्लब के साथ ग्रुप बनाएँ, ताकि दिखे कि किसने क्या और कब किया। इसे बार-बार आने वाले कामों की एक आसान टू-डू लिस्ट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन कामों के लिए बढ़िया
- घर: बाथरूम की सफ़ाई, चादरें धोना, RO और AC फ़िल्टर बदलना, पौधों को पानी
- सिर्फ़ आपके लिए: बाल कटवाना, टूथब्रश बदलना, गाड़ी का ऑयल बदलना और टायर की जाँच, पालतू जानवर की ग्रूमिंग
- ऑफ़िस और टीम: ऑफ़िस का फ्रिज साफ़ करना, कॉफ़ी मशीन की सफ़ाई, सामान फिर से भरना, उपकरणों की जाँच
- क्लब और ग्रुप: सामान की देखभाल, साझा जगह की साफ़-सफ़ाई, बारी-बारी से होने वाले काम
मेरे रिकॉर्ड
- बिना साइन-अप के तुरंत शुरू करें। काम जोड़ें और ‘हो गया’ दबाएँ — बस इतना ही।
- आम तौर पर कितने दिनों में काम होता है, उसके हिसाब से हर काम ‘देर हो गई’, ‘जल्द ही’ या ‘समय पर’ में दिखता है।
- फ़ोटो और नोट जोड़ सकते हैं।
- तय अंतराल बीतते ही रिमाइंडर आता है, और रिमाइंडर से ही ‘हो गया’ दबा सकते हैं।
- आपके रिकॉर्ड इसी डिवाइस पर सेव रहते हैं।
साझा रिकॉर्ड
- साइन इन करके ग्रुप बनाएँ और परिवार, रूममेट्स, सहकर्मियों या क्लब के सदस्यों को आमंत्रित करें।
- किसने कब किया, सब मिलकर देखें, और ‘पोक करें’ से हल्के से याद दिलाएँ।
- हर ग्रुप में अलग नाम रख सकते हैं, और कई ग्रुप में एक साथ शामिल हो सकते हैं।
बैकअप
- बैकअप फ़ाइल सेव करें, या अपने iCloud या Google डिस्क में बैकअप लें। बैकअप WellDone के सर्वर से होकर नहीं जाता।
ध्यान दें
- सूची में सबसे ऊपर एक विज्ञापन दिख सकता है।
- इसे दवा या इलाज के प्रबंधन, या सुरक्षा जाँच के लिए इस्तेमाल न करें।
- ऐप की ‘सेटिंग्ज़’ में जाकर कभी भी अपना खाता हटा सकते हैं।
संपर्क: contact@nlap.app